लश्कर कमांडर अबू कासिम मारा गया
(India)
कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू कासिम को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. बुधवार देर रात 2 बजे घाटी के कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में कासिम मारा गया. कासिम उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड था. अबू कासिम के एनकाउंटर के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों को कासिम के कुलगाम के खांदीपुरा इलाके में होने की खबर मिली. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कासिम को मार गिराया. उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. कासिम एक वांटेड आतंकी था. कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश का उसे मास्टरमाइंड माना जा रहा था. इस हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकी नावेद पकड़ा गया था. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस और एनआईए ने कश्मीर से कई लोगों की गिरफ्तारी भी की थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।