दाऊद का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार
(India)
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माने जाने वाला बिल्डर रियाज भाटी को बुधवार देर रात मुंबई के साहर एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया। रियाज के खिलाफ भारत सरकार ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। उसे इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान पकडा गया। सूत्रों के मुताबिक, दाऊद ने राजन की गिरफ्तारी होने पर बड़ी पार्टी रखी थी जिसमें शामिल होने रियाज जोहान्सबर्ग जा रहा था। सहार पुलिस के मुताबिक, रियाज से पूछताछ के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।