भारत लौटना चाहता है राजन!
(India)
इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने वतन लौटने की ख्वाहिश जाहिर की है. माफिया सरगना ने कहा कि वो भारत लौटना चाहता है. यही नहीं उसका यह भी कहना है कि उसने सरेंडर नहीं किया है. बाली पुलिस की हिरासत के दौरान छोटा राजन ने भारत लौटने की अपनी इच्छा तब जाहिर की है, जब इससे पहले और गिरफ्तारी के ठीक बाद खबर आई थी कि वह भारत नहीं आना चाहता. तब बताया गया कि उसने इंडोनेशियाई पुलिस ने अनुरोध किया है कि उसे जिम्बॉब्वे भेज दिया जाए. दूसरी ओर, भारतीय अधिकारी इंटरपोल के साथ लगातार संपर्क में हैं. अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के आदेश का इंतजार है ताकि वह मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ फौरन बाली रवाना हो सके.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।