‘पटेल ने भारत दिया, श्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी’
(India)
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर पीएम मोदी संसद मार्ग पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे। इसके बाद वे दिल्ली के राजपथ पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। मोदी ने यहां पटेल के साथ इंदिरा गांधी को भी याद किया। कहा कि इंदिरा ने देश के लिए बलिदान दिया। पीएम ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि जिसने एक भारत दिया, उसे श्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पीएम ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर भी रवाना किया । गौरतलब है कि देश के पहले गृहमंत्री के जयंती को एकता दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। पिछले साल ही मोदी ने इस दिन को एकता दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।