बीफ विवाद की आंच अब भारत की साख पर आ गई है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी भी दे डाली. मूडीज ने साफ कह दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेताओं को काबू में रखें, वरना भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय साख गिरने का खतरा है. फिलहाल भारत की रेटिंग बीएए3 है, जो मध्यम दर्जे की है. मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बीजेपी ने अपने नेताओं को विवादास्पद बयान देने से न रोककर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है. मूडीज ने सरकार को यह भी याद दिलाया कि महत्वपूर्ण सुधारों वाले बिल पास कराने के लिए राज्यसभा में उके पास बहुमत नहीं है. विपक्ष भी बाधाएं डालता रहा है, इसलिए बड़े सुधार वाले बिल भी अटक सकते हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।