छोटा राजन को भारत लाने की तैयारी
(India)
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के अपराधों का जल्द भारत में हिसाब-किताब होगा. सीबीआई और मुंबई पुलिस की टीम छोटा राजन को लाने शनिवार या रविवार को बाली के लिए रवाना होंगी. इस बीच, मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर अतुल कुलकर्णी ने बताया कि छोटा राजन से जुड़ी सारी फाइलें विदेश मंत्रालय को सौंप दी गई हैं. कुलकर्णी ने कहा कि हमें छोटा राजन की तलाश 40 साल से थी. जैसे ही गिरफ्तारी का पता चला सारी फाइलें तैयार कर दी. सीबीआई की ओर से जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस में 14 एफआईआर हैं. फिलहाल प्राथमिकता यह है कि वह एक बार भारत आ जाए. उसके बाद जैसा सीबीआई कहेगी, हम वैसा ही करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।