भाजपा के दो विज्ञापनों पर रोक
(India)
चुनाव आयोग ने बिहार भाजपा के प्रकाशित दो विज्ञापनों के फिर से प्रकाशन पर चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने तक शुक्रवार को रोक लगा दी। राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव आयोग ने बिहार भाजपा के प्रकाशित दो विज्ञापनों ‘वोटों की खेती के लिए आतंक की फसल सींचना क्या सुशासन है’ और ‘दलितों-पिछड़ों की थाली खींच अल्पसंख्यकों को आरक्षण परोसने का षड़यंत्र क्या सुशासन है’ के प्रकाशन पर रोक लगा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।