बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि उनके मुल्क में अब चुनावों के दौरान भारत कोई मुद्दा नहीं बनता है। शाह ने कहा था कि ‘अगर बिहार चुनाव में भाजपा हारती है पटाखे पाकिस्तान में छूटेंगे।’ बासित ने कहा कि वे शाह के बयान में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। भारत और पाकिस्तान की एक बड़ी आबादी दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की पक्षधर है। पाकिस्तान में चुनाव होते हैं तो अब भारत की आलोचना नहीं की जाती। पाकिस्तान मुस्लिम देश होने के बावजूद वहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।