रूसी यात्री विमान मिस्र में दुर्घटनाग्रस्त
(India)
मिस्र के प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल ने बताया कि 200 से अधिक लोगों को ले कर जा रहा एक रूसी यात्री विमान शनिवार को अशांत सिनाई प्रायरूद्वीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन यात्रियों में ज्यादातर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री इस्माइल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि एक रूसी यात्री विमान मध्य सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने उस इलाके को घेर लिया है जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एंबुलेन्सों को मौके पर भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि विमान ने शर्म अल शेख के रेड सी रिजॉर्ट से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद मिस्र के हवाई यातायात नियंत्रक का एयरबस से संपर्क टूट गया। प्रधानमंत्री इस्माइल ने एक मंत्रिमंडल स्तरीय संकट समिति बनाई है और घटना से निपटने के लिए तत्काल बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय फिलहाल मृतकों और जीवित बचे लोगों की संख्या गिन रहा है और जल्द ही विस्तत जानकारी देगा। रूसी मीडिया की खबर के अनुसार, यह विमान पश्चिमी साइबेरिया स्थित एक छोटी एयरलाइन कोगलीमाविया का था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।