चौथे चरण का मतदान जारी
(India)
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग से मिली खबर के अनुसार पहले घंटे में यानी 9 बजे तक 12.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान पूर्वी चंपारण में 13.61 प्रतिशत दर्ज किया गया। हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल की चैकसी है। आज बिहार के सात जिलों के 55 विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जूममज कर बिहार के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। अभी अभी खबर आ रही है कि मुजफ्फरपुर के पारु भाजपा विधायक अशोक सिंह पर राजद समर्थकों ने हमला किया। डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच विधायक और समर्थकों को बचाया। विधायक ने लगाया गोलीबारी का आरोप। पारु थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दे दिया है। विधायक ने पुलिस पर दो हमलावरों और 5 मोटर साइकिल को पकड़कर छोड़ने का आरोप लगाया। घटना कोदरिया गाँव की है। खबर आ रही है कि सीतामढ़ी विधानसभा अंतर्गत डुमरा रिखौली गांव में इवीएम खराब होने के कारण बूथ संख्या 208 व 209 पर 7रू58 में शुरू हुई वोटिंग। वहीं 210 बूथ पर अब तक शुरू नहीं हुआ मतदान। हवाई निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी लगे हुए हैं। इस चुनाव में भी कई क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। इसको देखते हुए 43 विधानसभा में शाम पांच बजे तक, 8 सीटों पर मतदान शाम चार बजे तक जबकि चार सीटों पर मतदान सिर्फ तीन बजे तक होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।