चौथे चरण में 57.59 प्रतिशत मतदान
(India)

बिहार विधानसभा के चौथे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। सात जिलों के 55 विधानसभाओं आज 57.59 प्रतिशत मतदान रहा। सबसे अधिक मतदान शिवहर में 66.05ः रहा। पिछले विधानसभा चुनाव में इन जिलों में मतदान प्रतिशत 54.28 था। जबकि इन्हीं जिलों में मतदान प्रतिशत लोकसभा चुनाव में 57.33 प्रतिशत था। बिहार चुनाव में अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव शेष रह गया है। पांचवें चरण का मतदान पांच नवंबर को होगा। परिणाम आठ नवंबर को आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।