नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है. पाकिस्तान की ओर से सीमा के नजदीकी गुरेज सेक्टर में की गई जबरदस्त फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए हैं. पड़ोसी देश की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन में अब तक कई जवान शहीद हो चुके हैं. सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग शुरू की. दो घंटे तक चली फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने भी जवाब दिया. पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चैकियों को निशाना बनाने के लिए ऑटोमैटिक राइफल, मशीन गन और मोर्टार का इस्तेमाल किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।