इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार की रात में मुंबई लाया जाना था, लेकिन बाली का मौसम खराब होने के कारण सारी उड़ानें रद्द हो गई हैं। अब डॉन छोटा राजन के कल भारत आने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह एलान किया था कि राजन को एक चार्टर प्लेन से भारत लाया जाएगा, लेकिन मौसम की खराबी से राजन का आना कैंसल हो गया है। सीबीआई और दिल्ली-मुंबई पुलिस की एक टीम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज भारत लाने वाली थी। टीम छोटा राजन से पूछताछ के लिए सोमवार को ही बाली पहुंच गई थी। उल्लेखनीय है कि उसे इंडोनेशिया की पुलिस ने बाली में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक उसको पहले दिल्ली और फिर यहां से उसको मुंबई ले जाना था। इससे पहले राजन ने मीडिया से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों से नहीं डरता है हालांकि उसने यह भी माना है दाऊद उसे मारने के पीछे पड़ा हुआ है। राजन से यह पूछे जाने पर कि वह दिल्ली या मुंबई में से किस जगह की जेल में जाना पसंद करेगा। उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उस पर काफी अत्याचार किया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।