पाकिस्तानी गजल सम्राट गुलाम अली ने भारत में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक सभी चीजें सही नहीं हो जाती तब तक वो भारत नहीं आएंगे। गुलाम अली ने भारत में हाल ही में हुईं घटनाओं पर निराशा व्यक्त की है। गुलाम अली ने कहा, श्मैं भारत में होने वाले अपने सभी शो रद्द कर रहा हूं। पिछले दिनों भारत में हुई कुछ घटनाओं से मैं काफी आहत हुआ हूं। लेकिन भारतीय फैन्स का मुझे हमेशा साथ मिला है। मैं एक गायक हूं और संगीत की बात कर सकता हूं, राजनीति की नहींश्। ये बात उन्होंने सीएनएन आईबीएन न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कही। आपको बता दें कि आठ नवंबर को दिल्ली में और तीन दिसंबर को लखनऊ में उनका कार्यक्रम का आयोजन होना था। इससे पहले उन्होंने मुंबई में शिवसेना के विरोध के बाद अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। शिवसेना के दबाव में मशहूर पाकिस्तानी गायक गुलाम अली के मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के रद्द होने के कुछ दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर गजल सम्राट गुलाम अली शहर में प्रस्तुति देने की ख्वाहिश रखते हैं तो उनकी सरकार उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। फडणवीस ने कहा कि हमें किसी को भी सलाखों के पीछे डालने और मुकदमा चलाने में हिचक नहीं होगी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कानून तोड़ने वाला हमारी पार्टी का है या हमारा मित्र।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।