बिहार में आखिरी चरण के लिए मतदान चल रहा है। नौ जिलों के 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से कुछ नक्सल प्रभावित भी हैं। आज का चुनाव सबसे त्रिकोणीय मुकाबले के कारण रोचक माना जा रहा है। इसकी मुख्य वजह राजग, महागठबंधन के अलावा तीसरे विकल्प के तौर पर ओवैसी और पप्पू यादव समेत कई दलों का चुनावी मैदान में होना है। वहीं आज सुबह से मतदान जारी है। कई जगहों से ईवीएम खराबी की सूचना आई और मतदान देरी से शुरू हुआ। कतार में सबसे ज्यादा महिलाओं को देखा जा रहा है। दो घंटे में 11.23ः वोटिंग की सूचना है। इधर, मधेपुरा में जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने वोट डाला। वोट डालने के बाद बाहर निकलकर उन्होंने सीधे राजग और भाजपा पर निशाना साधा। वोट देने वालों में विधायक तार किशोर प्रसाद भी हैं। वहीं अररिया से सांसद तसलीमुद्दीन ने भी वोट डाला। इस चरण में 827 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 58 महिलाएं भी शामिल हैं। इस चुनाव पर भाजपा की खास नजर है क्योंकि 38 सीटों पर ठश्रच् के ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि मुकाबला त्रिकोणीय देखा जा रहा है। एक तरफ महागठबंधन, दूसरे तरफ राजग है तो तीसरे मोर्चे के तौर पर सपा, राकांपा, जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) एवं एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। डप्ड के छह उम्मीदवार भी आज चुनाव मैदान में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।