लंबित पड़े मुकदमों पर महिला आयोग का दिल्ली सरकार को पत्र
(India)
दिल्ली महिला आयोग ने फारेंसिक साइंस लैबारेटरी में लंबित पड़े केस की जांच रिपोर्ट में देरी पर दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है। आयोग का कहना है कि आयोग के पास ऐसी कई शिकायतें आ रही हैं, जिसमें फारेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट न आने की वजह से कानूनी प्रक्रिया में देरी हो रही है। आयोग द्वारा इस बावत फारेंसिक लैबोरेटरी से मांगी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 से 1479 मामलों की रिपोर्ट लंबित है। जबकि वर्ष 2014 के अकेले 2169 केस की सुनवाई इसलिए आगे नहीं बढ़ पा रही क्योंकि इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। बायोलॉजी और डीएनए जांच के कुल 4837 मामलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आयोग अध्यक्ष का कहना है कि इनमें से अधिकांश सैंपल बेकार भी हो चुके हैं, जिनकी जांच आने या न आने से अब फर्क नहीं पड़ता, ऐसे में सही न्याय की उम्मीद कैसे की जाए? दिल्ली सरकार के सचिव को लिखे पत्र में आयोग अध्यक्ष ने लैबारेटरी में 203 पद खाली पड़े हैं, जिसका असर रिपोर्ट पड़ रहा है। आयोग का कहना है कि दिल्ली में पांच फारेंसिक लैबारेटरी बनाई जानी है, जिसका काम जल्द शुरू किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।