इंडोनेशिया में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर भारतीय जांच एजेंसियां सुबह दिल्ली पहुंच गई। उसे विशेष विमान के जरिए इंडोनेशिया से दिल्ली लाया गया, जो कि सुबह 5.20 बजे दिल्लीय एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में उतरा। इस दौरान दिल्ली पुलिस और सीबीआई के अधिकारी मौजूद रहे और सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई। राजन को 25 स्वागत कमांडों की कड़ी निगरानी में सुबह 6 बजे सीबीआई मुख्यालय लाया गया...। सीबीआई मुख्यालय के अंदर, बाहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई है। रास्तों में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। बताया जा रहा है कि जब राजन एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतरा, तो उसने सबसे पहले ‘भारतीय धरती को चूमा।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।