बिहार में पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव में 57 क्षेत्रों में 59.46 प्रतिशत के रिकार्ड मतदान के साथ ही विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए जनता ने अपना फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में लॉक करा दिया है और अब इंतजार 08 नवम्बर का है, जब मतों की गिनती से नई सरकार का दरवाजा खुलेगा ।राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने यहां बताया कि मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा जिले के 57 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था । उग्रवाद प्रभावित महिषी और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान दोपहर तीन बजे जबकि अन्य 55 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे समाप्त हो गया । उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में सबसे अधिक 67.27 प्रतिशत और सहरसा जिले में सबसे कम 50.78 प्रतिशत मतदान हुआ है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।