हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं
(India)



पटेल समुदाय के उभरते हुए नेता हार्दिक पटेल को राष्ट्रद्रोह के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी शुक्रवार को राहत नहीं मिली। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के आरोपों की जांच जारी रहेगी। न्यायालय ने मामले की सुनवाई अगले वर्ष पांच जनवरी तक के लिए स्थगित करते हुए गुजरात पुलिस को इस मामले में अगली सुनवाई तक आरोप पत्र दायर नहीं करने को कहा है। गुजरात सरकार ने शीर्ष अदालत को आश्वस्त किया कि वह इस मामले की जांच डेढ़ महीने में पूरी कर लेगी। इसके साथ ही हार्दिक पटेल के अगले पांच जनवरी तक जेल से रिहा होने के आसार कम नजर आ रहे हैं।












...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।