प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर की यात्रा करेंगे जहां वह दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे और बगलिहार जलविद्युत परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन भी करेंगे। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल जम्मू..श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात किए गए हैं। मोदी यहां शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री 450 मेगावाट की बगलीहार जलविद्युत परियोजना द्वितीय चरण का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 के उधमपुर..रामबन तथा रामबन..बनिहाल खंड को चार लेन किए जाने के लिए रामबन के चंदरकोट में आधारशिला रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।