बिहार में महागठबंधन के ‘अच्छे दिन’
(India)
बिहार असेंबली इलेक्शन 2015 की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है। रविवार सुबह शुरू हुई वोटों की गिनती में रुझानों में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। मोदी की अगुआई वाला एनडीए पीछे छूट चुका है। महागठबंधन में बड़ी खुशी कांग्रेस के लिए है, जो पिछली बार के चार सीट के मुकाबले इस बार 12 सीट पर आगे है। रुझान सामने आने के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया। यही हाल, बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी और जेडीयू दफ्तर के बाहर था। कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि बीजेपी विरोधी ताकतों को इकट्ठा करना महागठबंधन की आगे की रणनीति होगी।अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेडीयू 66, आरजेडी 63, बीजेपी 62, कांग्रेस 12, एलजेपी 10, आरएलएसपी 5, हम 5, अन्य 10 हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।