पेरिस में आतंकी हमला
(India)
फ्रांस के पेरिस में आज तड़के आतंकी महले में करीब 150 लोगों के मारे जाने की खबर आयी है. फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांसवा ओलांद ने घटना की पुष्टि की और हमले की कडे शब्दों में निंदा की. फ्रांस में हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कड़े शब्दों में निंदा की है. भारतीय प्रधानमंत्री जो अभी ब्रिटेन के दौरे पर हैं उन्होंने ने भी हमले की घोर निंदा की और कहा कि हम इस कठिन दौर में फ्रांस के साथ हैं. विश्व युद्ध के बाद इसे फ्रांस में सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. हमले के बाद पेरिस में आपातकाल लागू कर दिया गया है. रिपोर्टों के अनुसार पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है. बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया था. बाद में पुलिस ने वहां हमला बोल दिया.पुलिस के मुताबिक हॉल में चार हमलावरों की मौत हो गयी. इनमें से तीन की मौत तब हुई जब उन्होंने आत्मघाती बेल्ट के जरिए विस्फोट किया. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं स्वीकार की है लेकिन बीबीसी के राजनयिक संपादक मार्क अर्बन के अनुसार चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थक सोशल मीडिया पर हमले की तारीफ कर रहे हैं. वे लोग पेरिस इन फ्लेम्स हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।