टीपू सुल्तान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर कर्नाटक में विवाद जारी है और आज विश्व हिंदू परिषद ने राज्य भर में बंद का एलान किया है. 10 नवंबर को कर्नाटक में मनी जयंती के विरोध के बाद हुई हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. और दो जाने माने लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बीच पूरे विवाद में टीपू सुल्तान के वंशज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने की मांग की है। टीपू सुल्तान के वंशज अनवर शाह का कहना है कि टीपू सुल्तान के इतिहास को खराब करने के लिए जानबूझकर ये प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस पूरे विवाद को बीजेपी ने भी सियासी रंग दे दिया है। बीजेपी ने कर्नाटक में हालिया झडप के लिए कर्नाटक की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के इस्तीफे की मांग की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।