आईएस ने दी फ्रांस पर फिर से हमले की धमकी
(India)

धमाकों और फायरिंग में 120 लोगों को खोने और सैकड़ों घायलों को संभालने में जुटे फ्रांस को इस्लामिक स्टेट ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। इसमें आईएसआईएस ने धमकी दी है कि अगर फ्रांस उनके इलाकों (सीरिया) में बमबारी को नहीं रोकता तो उनके देश में फिर से हमले किए जाएंगे। यह वीडियो बंदूकधारी और आत्मघाती हमलावरों के हमले में 120 लोगों के मारे जाने के चंद घंटों बाद ही जारी हुआ है। दाढ़ी वाला एक आतंवादी इस वीडियो में कह रहा है, जबतक कई देशों की संयुक्त सेनाएं आईएस के ठिकानों पर हमले करती रहेंगी, फ्रांस जैसे देश सुरक्षित नहीं रहेंगे। यह वीडियो शनिवार को जारी हुआ इसमें तारीख नहीं है लेकिन यह इस्लामिक स्टेट के विदेशी मीडिया संगठन अल-हयात मीडिया सेंटर से जारी हुआ है। इस्लामिक स्टेट ने देश के ही मुस्लिम लोगों से आह्वान किया है कि हथियार और जहर मौजूद है बस आपको निशाना लगाना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।