विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल को शनिवार को दोबारा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया...उनका इलाज डा.यतीन मेहता की टीम कर रही है...सिंघल की गंभीर हालत की सूचना उनके परिजनों और शुभचिंतकों को दे दी गई है..डॉ. मेहता ने कहा कि उन्हें आइसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर है...बता दें कि 89 वर्षीय सिंघल को 12 तारीख को ही मेदांता से छुट्टी मिली थी लेकिन शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई...भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेदांता पहुंचकर सिंघल के स्वास्थ्य की जानकारी ली...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।