‘नए हमले के लिए तैयार है आईएस’
(India)
अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने आगाह किया है कि पेरिस में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का दावा करने वाले आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए यह कोई एक हमला नहीं है और हो सकता है कि वह नए हमले करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो। सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन ने कहा कि आतंकी योजनाओं को विफल करने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं क्योंकि यूरोप के खुफिया और सुरक्षा अधिकारी उन कट्टापंथियों पर नजर बनाए हुए हैं जो कि सीरिया और ईराक में इन आतंकवादियों का साथ देने के बाद स्वदेश लौट चुके हैं। और ऐसे लोगों की संख्या एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों में है। सीआईए प्रमख ने कहा, श्श्यूरोप में हमारे सहयोगियों के समक्ष ढेरों चुनौतियां हैं। सीरिया और ईराक जाने के बाद स्वदेश लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर हर वक्त नजर रखना काफी मुश्किल काम है। ब्रेनन ने श्वॉशिंगटन पॉलिसी इंस्टीट्यूट श् में कहा कि सीआईए ने अभी पेरिस हमलों में आईएस का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन पेरिस में कुछ समय के अंतराल में हुए हमले और मिस्र में रूसी विमान को मार गिराए जाने की घटनाओं के पीछे इस्लामिक कट्टर पंथियों का ही हाथ है। आईएस ने पेरिस हमले के बाद अमेरिका में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी है। इस संगठन ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर अमेरिका में हमला करने की धमकी दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।