सुशासन की सरकार में भले ही महादलितों की रक्षा की बात की जाती है वास्तविकता कुछ और है। एक बार फिर महादलितों पर दबंगों का कहर बरपाने का मामला प्रकाश में आया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाब गाँव में चापाकल से निकलने वाले पानी में आज भी लोग छुआछूत मानते है। यहां रहने वाले महादलितों को चापाकल से पानी पीने का परिणाम लाठी डंडे से मार खाकर चुकाना पड़ा। पिटाई केबाद जब घायल महादलित असप्ताल पहुंचे तो डॉक्टर ने भी उनके इलाज से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और युवक को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।