अगले हफ्ते शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है, जहां विपक्ष असहिष्णुता के मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की तैयारी कर रहा है और इससे जीएसटी समेत कुछ महत्वपूर्ण सुधार संबंधी विधेयकों को जल्द पारित करने के सरकार के प्रयास बाधित हो सकते हैं. कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ललितगेट विवाद में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे और व्यापम घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के इस्तीफे की मांग भी नहीं छोड़ी है. जदयू महासचिव केसी त्यागी ने असहिष्णुता के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जहर उगलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और भड़काउ बयान देने वाले अपने पांच केंद्रीय मंत्रियों को हटाना चाहिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।