आतंकियों से लड़ते हुआ कर्नल शहीद
(India)
कश्मीर के कुपवाड़ा से आठ किलोमीटर दक्षिण मानीगढ़ के जंगलों में आतंकियों से लड़ते हुए सेना का एक कर्नल शहीद हो गया। 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिग ऑफिसर कर्नल संतोष महादिक को दोपहर ढाई बजे सर पर गोली उस वक्त लगी जब वह जंगल में छिपे आतंकवादियों के सफाये के लिए 13 नवंबर को शुरू किए गए एक अभियान के तहत छापेमारी कर रहे थे।सेना में 1998 में कमीशन हुए कर्नल महादिक को उत्तरपूर्व में एक ऑपरेशन में सेना मेडल भी मिल चुका है। कर्नल संतोष महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले हैं और इनके दो बच्चे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।