सरकार ने जारी की एडवाइजरी
(India)

पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत पर भी आतंकी संगठन आईएसआईएस का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। मंगलवार को सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, इसमें राज्यों से अलर्ट रहने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक, देश में कुछ खास जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। देश के पांच राज्यों को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। ये राज्य हैं- जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि भारत सहित पूरी दुनिया में आईएसआईएस को खतरा है। होम मिनिस्ट्री द्वारा जारी एडवाइजरी में यह कबूल किया गया है कि आईएस का खतरा बढ़ता जा रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।