मधेशियों ने भी की छठ पूजा
(India)
नेपाल में पिछले 94 दिन से नेपाल में रहने वाले मधेशी अपने हक को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं.... वहीं भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली मैत्री पुल पर लगभग 55 दिन से वो नाकाबंदी किए हुए हैं जिससे नेपाल का जनजीवन बहुत ही कष्टकर हो चला है, उसके बावजूद बिहार यूपी की तरह नेपाल के तराई में रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में छठ पूजा किया। मजे की बात यह है की इन इलाकों में मधेशी और पहाड़ी मूल के नेपाली की पहचान करना पूजा के समय में कठिन हो जाता है क्योंकी सभी मिल जुल कर भगवान भास्कर की पूजा बड़े ही श्रद्धा से करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।