छठ महापर्व संपन्न
(India)
महापर्व छठ बिहार सहित देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा वातावरण छठी मइया के गीतों से गुंजायमान हो रहा है। उगते सूर्य देव को श्रद्धालुओं ने नमन किया और अब अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो गया दउरा और सूप में फल व ठेकुआ लेकर व्रती पानी में उतरे और सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले श्रद्धालु तमाम छठघाटों पर पहुंचने के लिए काफी सुबह ही अपने घरों से निकल पड़े थे। आज आधी रात के बाद से ही घरों में छठ के गीत गूंजने लगे और श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में जुट गए। व्रतियों के साथ ही उनके परिजन, रिश्तेदार व पड़ोसी-परिचितितों तक सभी ने घाट पहुच कर भगवान भास्कर को नमन किया आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ सम्पन्न हुआ........ सुरक्षा के भी कडे इंतजाम किये गये थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।