फिर से होगी सिख दंगों में टाइटलर की भूमिका की जांच
(India)
सीबीआई 1984 के सिख दंगों में कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर की भूमिका की फिर से जांच करना चाहती है। सीबीआई ने इसके लिए दिल्ली की अदालत में नई याचिका दी है। सीबीआई ने टाइटलर को पुलबंगश दंगा मामले में क्लीन चिट दी थी और दिल्ली की एक अदालत में उनके खिलाफ मामला बंद करने की क्लोजर रिपोर्ट फाइल की थी। इससे पहले 30 अक्टूबर को हुई सुनवाई में अदालत ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होनी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।