लांचिंग के साथ ही रामदेव की नूडल्स विवादों में घिरी
(India)

मैगी को टक्कर देने के लिए बाजार में उतरा बाबा रामदेव का आटा नूडल्स विवादों में घिर गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा है कि पतंजलि के आटा नूडल्स को मंजूरी नहीं दी गई है। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पतंजलि के आटा नूडल्स की जांच की बात कही है। एफएसएसएआई की ओर से आपत्ति आने के बाद रामदेव के प्रवक्ता ने दस्तावेजों की जांच के बाद ही टिप्पणी करेंगे गौरतलब है कि स्वामी रामदेव ने सोमवार को दिल्ली में पतंजलि आटा नूडल्स के नाम से अपना प्रोडक्ट लॉन्च किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।