रिसर्जेंट राजस्थान आज से
(India)
जयपुर में आज से निवेशकों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। राजधानी में दो दिन सिर्फ मेक इन राजस्थान पर बात होगी। दरअसल, इन दो दिनों के लिए मेक इन इंडिया के सारे सितारे जयपुर में ही हैं। बुधवार को टाटा समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री, हीरो मोटो कॉर्प के चेयरमैन पवन के. मुंजाल, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित करीब 35 बड़े निवेशक जयपुर पहुंच गए। एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी गुरुवार सुबह पहुंचेंगे जयपुर पहुंचे अतिथियों के लिए बुधवार शाम होटल जयमहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में शुरू होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान का उद्घाटन करने वित्त मंत्री अरुण जेटली आज सुबह साढे नौ बजे जयपुर पहुंचेंगे। उन्हें रिसीव करने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर एयरपोर्ट जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।