हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र में दो समुदाय के लोगों के बीच बुधवार को जबदस्त टकराव हुआ। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस बल द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गयी। इस दौरान दो लोगों के मारे जाने की खबर हैं। जबकि चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना हैं। वहीं, भीड़ के हत्थे चढ़े बेलसर के थाना प्रभारी अजीत कुमार की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए यहां भरती कराया गया था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक कर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले पर जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि लालगंज में पुलिस के आला अधिकारी तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, सरकार की ओर से इस घटना में मारे गये मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। दरअसल, मंगलवार को दुर्घटना में 65 साल के राजेंद्र चैधरी एवं उनकी 6 माह की पोती की मौत गयी थी। मैजिक का ड्राइवर पास के ही मस्जिद चैक का निवासी था। ड्राइवर के बारे में सूचना मिलने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।