दिल्ली विधानसभा में हंगामा
(India)
दिल्ली विधानसभा में बुधवार को जबरदस्त हंगामा हुआ बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने वीएचपी नेता अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि देने की मांग की तो आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया.दरअसल, विजेंद्र गुप्ता ने श्रद्धांजलि देने की मांग करते हुए कहा कि सदन में पहले भी ऐसे लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती रही है...जो कि सदन के सदस्य नहीं थे. इनमें महात्मा गांधी जैसे तमाम लोग शामिल हैं...आप विधायकों ने सिंघल की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने पर विरोध करना शुरू कर दिया... विजेंद्र गुप्ता की मांग का विरोध कर रहे आप विधायक अमनउल्ला खान ने अशोक सिंघल को आतंकवादी करार दिया...उन्होंने कहा कि सिंघल एक आतंकवादी थे....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।