दिल्ली सरकार शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल पेश करने जा रही है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि जन लोकपाल बिल इसी सत्र में लाया जाएगा. इसके साथ ही सिटीजन चार्टर को भी सदन में पेश किया जाएगा, जिसमें काम की समय-सीमा तय होगी. सिसोदिया ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि जन लोकपाल बिल उत्तराखंड में 2011 में लाए गए लोकायुक्त बिल की तरह होगा. इसके अंतरगत मुख्यमंत्री कार्यालय भी होगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।