भ्रष्टाचार से निपटना जरूरी-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर सामाजिक और आर्थिक विकास में भ्रष्टाचार को मुख्य चुनौती देते हुए कहा कि आतंकवाद और अपराध से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित छठे ग्लोबल फोकल प्वाइंट कान्फ्रेंस ऑन एसेट रिकवरी का उद्घाटन करते हुए कहा कि वंचितों, गरीबों और किसानों को उनके अधिकार दिए जा सकते हैं, युवाओं को आत्मनिर्भर और महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए भ्रष्टाचार से निपटना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।