हाल ही लंदन यात्रा के दौरान असहिष्णुता के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब एक मैगजीन के लेख में इस ओर अपना और सरकार का पक्ष रखा है. देश में बढ़ती असहिष्णुता के विवाद को लेकर प्रधानमंत्री ने लिखा है कि भारत में जबरदस्त सामाजिक ताकत और बहुलतावाद है. ‘द इकोनॉमिस्ट मैगजीन’ में छपे इस लेख में केंद्र सरकार के करीब 18 महीने पूरा होने पर पीएम मोदी ने कहा है कि लोगों को उनसे और उनकी सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं. असहिष्णुता के मुद्दे पर आलोचनाओं के बीच हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है, जब पीएम ने विविधता और बहुलवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।