आज से शुरू होगी नीतीश की पांचवीं पारी
(India)
नीतीश कुमार के राजतिलक के मुहूर्त में अब कुछ घंटे ही शेष हैं। पटना के गांधी मैदान में आज दोपहर दो बजे राज्यपाल रामनाथ कोविंद नीतीश कुमार को बिहार के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश की यह पांचवीं पारी होगी। शपथ समारोह के लिए दो स्टेज बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर नीतीश कुमार और उनके मंत्री शपथ लेंगे। इसी स्टेज पर चीफ गेस्ट के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, मुख्य स्टेज के बगल में एक और स्टेज बनाया गया है, जिस पर चुनाव में जीतकर आए विधायकों को बैठाया जाएगा। वीआईपी गेस्ट को देखते हुए पटना के गांधी मैदान में सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को एसपीजी की टीम ने गांधी मैदान की सिक्युरिटी का जायजा लिया। वॉच टावर पर तैनात जवान दूरबीन से पूरे इलाके पर नजर रख रहे हैं। गांधी मैदान के आसपास ऊंची इमारतों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।