ट्रेनी आईएएस अफसरों से मिले मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 2013 बैच के ट्रेनी आईएएस अफसरों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने अफसरों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया और किसानों और गरीबों के बीच काम करने की बात कही. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप देश का भविष्य बदल सकते हैं और इसके लिए खूब पसीना बहाने की जरूरत है. पीएम मोदी से मिलने वाले सभी 169 आईएएस अफसर पहली बार सहायक सचिवों के तौर पर करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।