प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गए। यहां वे 13वें आसियान-इंडिया समिट और 10वें ईस्ट-एशिया समिट में शामिल होंगे। उनकी तीन दिन की मलेशिया विजिट में आतंकवाद, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, समुद्री सुरक्षा, दक्षिण चीन सागर विवाद और बिजनेस पर बात होगी। दौरे के पहले दिन पीएम आसियान-इंडिया समिट में हिस्सा लेंगे। अगले दिन 10वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। भारत 10 साल पहले यहां बने समूह का फाउंडर मेंबर है। इसके साथ ही वे मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक और समिट में आए कुछ अन्य नेताओं से भी बात करेंगे। चार दिन के दौरे में पीएम मलेशिया के बाद सिंगापुर भी जाएंगे। अपने मलेशिया दौरे के दौरान मोदी तोराना गेट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और मलेशिया के कार्पोर्ट्स के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरे में रामकृष्ण आश्रम का दौरा और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। सिंगापुर में पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम लेक्चर होगा। इसके बाद वह राष्ट्रपति टोनी टान केंग याम, प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात करेंगे। सिंगापर के इन्वेस्टर्स के साथ मुलाकात में भारत में निवेश के अवसरों पर बातचीत होगी। वह सिंगापुर में भी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।