उद्योगपतियों की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित-खट्टर
(India)
गुड़गांव इंडस्ट्रीयल एशोसिएशन यानी जीआईए के स्वर्ण जयंति समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उद्धमियों की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि स्वर्ण जयंति समारोह के मौके पर इंडस्ट्रीयलिस्टों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंप कर अपनी समस्याओं से रू-ब-रू कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या सिक्योरिटी को लेकर है जिस पर सरकार विचार कर रही है और बहुत जल्द एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। प्रदेश को टीबी फ्री बनाने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन ने मिशन टीबी फ्री हरियाणा की शुरूआत गुडगांव से की। इस मिशन के तहत तीन मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तीन चरणों में हरियाणा के सभी 21 जिले कवर किए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।