दुमका में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी
(India)
पंचायत चुनाव के पहले चरण में दुमका के नक्सल प्रभावित चार प्रखण्डों में 22 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और उम्मीद जतायी जा रही है कि पहले चरण में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। 22 नवम्बर में दुमका के चार प्रखण्डों में होनेवाले चुनाव में करीब एक हजार 832 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला यहाॅं के दो लाख साठ हजार आठ सौ अठासी मतदाता करेंगे। प्रशासन ने दो टूक में कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलानेवाले किसी भी तत्त्वों को बख्शा नहीं जाएगा और इन मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराये जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बल, जिला पुलिस बल एवं होमगार्डों की सेवा ली जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।