सीएम राजे ने जारी की एमएसएमई पॉलिसी
(India)
रिसर्जेट राजस्थान पार्टनर समिट के दौरान आज अंतिम दिन राज्य सरकार ने लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए एमएसएमई पॉलिसी जारी कर दी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वंय समारोह के दौरान यह पॉलिसी जारी की। यह पॉलिसी लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बढावा देने के लिये जारी की गई हैं। जिसमें सरकार प्रदेश में लघु और मध्यम उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को सस्ती दरो पर लोन उपलब्ध करवाएगी। जिसके अंतर्गत उद्योग लगाने के लिए 6.5 और 7 प्रतिशत की दर से लोन उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उद्यमियों को सस्ती दर पर लोन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव के साथ पर्यावरण हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया हैं। नई नीति में पर्यावरण मित्र उधोगो को बढाा देने की बात कही गई है। जिन इंडस्ट्री से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे ऐसे इको फ्रेडली उद्योगों के लिए सब्सिडी देकर जमीन भी मुहैया कराई जाएगी। राज्य सरकार की माने तो यह पॉलिसी वरदान साबित होगी जिससे प्रदेश में बहुत से सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना हो सकेगी और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।