सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला
(India)
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगरजम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने आज ग्रेनेड हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवानों सहित छह लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया ‘‘कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पम्पोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रांगबल में सीआरपीएफ के एक दल पर ग्रेनेड फेंका. ग्रेनेड के फटने से सीआरपीएफ के तीन जवान तथा उतने ही असैनिक घायल हो गए.श् घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरु कर दिया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।