आसियान सम्मेलन में मोदी ने निवेशकों को आमंत्रित किया
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनियाभर के निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है इसिलए निवेशकों को लाभ होगा। भारत के लिए आज उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब आसियान शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय वार्ताओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिन्जो एबे के साथ फोटो खिंचवाने वाले थे और उस समय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा लगा नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी और एबे ने सम्मेलन में मिलने पर शिष्टाचारवश हाथ मिलाए और पृष्ठभूमि में जापानी ध्वज के साथ भारतीय ध्वज लगा नजर आया, लेकिन तिरंगा उल्टा लगा था। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से अलग दूसरी द्विपक्षीय वार्ता के लिए दोनों नेता जब मिले, तब भारतीय तिरंगे में हरे रंग की पट्टी उपर और केसरिया रंग की पट्टी नीचे नजर आई। आधिकारिक सूत्रों ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बताया जल्दबाजी में यह भूल हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण थी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से जहां पीएम मोदी की मुलाकात होनी थी, उस जगह पर भारतीय झंडा उल्टा लगा हुआ था। वहां जापान के प्रधानमंत्री पहले पहुंच गए थे। इसके बाद वे बहुत देर तक तिरंगे को देखते रहे। हालांकि, किसी भारतीय अधिकारी की इस पर नजर नहीं पड़ी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।