सिलचर से गुवाहाटी के बीच बड़ी लाइन ट्रेन की शुरूआत
(India)
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सिलचर से गुवाहाटी के बीच पहली बड़ी लाइन यात्री ट्रेन को यहां से रिमोट कंट्रोल के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिलचर से लुमडिंग के रास्ते यात्री ट्रेन आठ घंटे में 210 किलोमीटर की दूरी तय कर गुवाहाटी पहुंची। इस यात्रा में चार घंटे का कम समय लगा। इससे पहले छोटी लाइन के जरिए यह दूरी तय करने में 12 घंटे के समय लगता था। इस घटना को ऐतिहासिक करार देते हुये प्रभु ने बताया, ‘दक्षिण असम के लोगों का देश के शेष हिस्सों से एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।