दाऊद इब्राहिम को वापस लाना आसान नहीं-नीरज
(India)
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार ने शनिवार को कहा कि भगोड़े सरगना दाऊद इब्राहिम को वापस लाना आसान नहीं क्योंकि उसे ‘दुश्मन देश’ का संरक्षण मिला हुआ है। कुमार ने यह भी कहा कि हाल में दाऊद के धुर प्रतिद्वंद्वी छोटा राजन की गिरफ्तारी से इस संबंध में अधिक मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। कुमार ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिये बिना, जहां उसके छुपे होने का संदेह है, कहा, ‘हम यह नहीं कह सकते कि ऐसा आईएसआई की वजह से है या देश की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते है। यदि वह अभी भी हमारे चंगुल से बाहर है तो इसलिए कि वह दुश्मन देश के संरक्षण में है। ऐसे में भगोड़े डॉन को वापस लाना आसान काम नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।